हमीरपुर। जनपद के मौदहा में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में पथ संचलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मौदहा नगर में पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसका आरंभ नगर के स्टेशन मार्ग स्थित शिवशक्ति मंदिर से आरंभ हुआ जहां से अरतरा चौराहा, देवी चौराहा, नेशनल चौराहा,थाना चौराहा, जीजीआईसी चौराहा,मलीकुआ चौराहा से तहसील मार्ग होते हुए पांडाल गेस्ट में संघ की परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संचालक शिवाकांत,नगर कार्यवाह सत्यप्रकाश सैनी, मनीष शुक्ला, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह,अनिल द्विवेदी, रामप्रकाश पथिक,राजनारायण गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे हैं।

